शामली, मार्च 6 -- थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गन्देवड़ा में अम्बाला हाईवे पर काम कर रहे एक युवक के साथ कुछ युवकों द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। पीड़ित ने थाना गढ़ीपुख्ता में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सहारनपुर जनपद के थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव नवाजपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र राजकुमार ने गढीपुख्ता पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि वह गांव गन्देवड़ा के पास अम्बाला हाईवे पर काम कर रहा था। आरोप है कि बुधवार सुबह करीब 10ः30 बजे गांव गन्देवड़ा के कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि सावन पुत्र विश्वास, शंकुस पुत्र धर्मेन्द्र, मटरु पुत्र कृष्ण, पिंटू पुत्र परवीन, गुरमीत पुत्र प्रवीन, सावन पुत्र बाबूराम, आर्यन पुत्र मांगेराम, गोपी पुत्र मांगेराम, सत्यम पुत्र राजे...