अम्बारी में जंगली जानवर के हमले से एक युवक घायल
हरदोई, मार्च 21 -- पिहानी। पिहानी के अम्बारी गांव में खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इससे एक युवक घायल हो गया। उसका दावा है कि तेंदुआ ने हमला किया। हालांकि घटनास्थल से कुछ दूरी पर तेंदुए के पंजों के निशान देखे गए हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की पर तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं की है। अम्बारी गांव निवासी वीरू ने बताया कि वह शनिवार की सुबह करीब नौ बजे गांव के जानकी और धर्मपाल के साथ खेत पर गन्ने की छिलाई करने जा रहा था। अचानक गोशाला के पास झाड़ियों में बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान अन्य दोनों ग्रामीणों ने भागकर खुद को बचाया पर वह हमले में घायल हो गया। वीरू के चेहरे सहित शरीर में कई स्थानों पर गहरे ज़ख्म बन गए। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। वन रेंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.