सिद्धार्थ, अप्रैल 30 -- सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को बस्ती जिले के विकास भवन सभागार में संपन्न हुआ। इसमें निर्वाचन अधिकारी अर्जुन पटेल और पर्यवेक्षक के रूप में देवीपाटन मंडल के विजय मिश्र मौजूद रहे। इसमें एडीओ कोआपरेटिव अम्बरीश कुमार यादव को सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष, प्रदीप कुमार को उपाध्यक्ष और रामजी गौतम को मंत्री मनोनीत किया गया। इसके साथ ही मंडलीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें रमेश चंद्र कन्नौजिया को बस्ती कार्यकारणी का संरक्षक मनोनीत किया गया। इनके मनोनयन पर लोगों ने बधाई दी है। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त एव संयुक्त निबंधक बस्ती मंडल बस्ती आशीष नेहरा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.