गोरखपुर, मई 3 -- गोरखपुर। गोरखपुर मैरिज हाउस एसोसिएशन की तरफ से रविवार को संरक्षक अतुल श्रीवास्तव के पुत्र और एके टेंट हाउस की प्रोपराइटर अम्बरीश श्रीवास्तव के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्ष एसए रहमान तथा महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने सबसे पहले शोक संवेदना को पढ़ा। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मदन अग्रहरि, सुनील त्रिपाठी, विशाल श्रीनेत, विनीत अग्रवाल, आशीष सिंह, वैभव शाही, विजय खेमका, नीरज मोहनदास, शादाब अहमद, नवीन श्रीवास्तव, रफी अहमद, एजाज अहमद, नसीर अहमद, संतोष कुशवाहा, विष्णु कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...