अम्बरीश पाल सिंह ने यूनिवर्सिटी में किया जनसंपर्क
मथुरा, सितम्बर 7 -- आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह ने जीएलए यूनिवर्सिटी में जनसंपर्क किया। उन्होंने शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ बात की। जनसंपर्क के दौरान अम्बरीश पाल सिंह ने विधान परिषद में शिक्षकों और स्नातकों की समस्याओं को मजबूती से उठाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने विशेष रूप से सेल्फ-फाइनेंस विश्वविद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस लागू करने की बात कही। जीएलए के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. आशीष शर्मा, डीन लॉ प्रो. सोमेश धमेजा, मीडिया प्रभारी तपेश भारद्वाज, विभागाध्यक्ष कंप्यूटर साइंस प्रो. संदीप राठौर और डॉ. दिया गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.