मुजफ्फर नगर, जुलाई 23 -- खतौली। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव अम्बरपुर में देर रात मकान की छत का लेंटर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग छत पर खाना खा रहे थे। छज्जा गिरने से उसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर गंभीर हालत के चलते बच्चों को रेफर कर दिया। मंगलवार की शाम को अम्बरपुर निवासी मुकेश परिवार के लोगों के साथ मकान के अन्दर छज्जे के नीचे खाना खा रहा था। खाना खाने के दौरान मकान का छज्जा भरभराकर अचानक गिर गया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: बारिश से र्जजर मकान का गिरा रसोई घर का छत टला बड़ा हादसा हादसे में मुकेश (50), शारदा (48), राखी (21), सावन (18) और छह वर्षीय शिव घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच...