लखनऊ, अप्रैल 24 -- नगर निगम ने शुक्रवार को अलग-अलग इलाकों में अवैध कब्जों को हटाने का अभियान चलाया। अमौसी, कंचनपुर मटियारी और गनेशपुर-रहमानपुर कार्रवाई करते हुए करीब 14 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर अवैध कब्जे ध्वस्त कराए गए। ग्राम अमौसी, तहसील सरोजनी नगर में नगर निगम टीम ने गाटा संख्या 1287, 1292 और 1293 की कुल लगभग 3 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। यहां कुछ लोगों द्वारा खेती कर कब्जा जमाने की कोशिश की जा रही थी। नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से खाई खोदकर जमीन को सुरक्षित कर कब्जे में ले लिया। इस जमीन की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई है।वहीं, कंचनपुर मटियारी और गनेशपुर-रहमानपुर क्षेत्र में तालाब और बंजर श्रेणी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.