लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ, संवाददाता।अमौसी जोन विद्युत बिलिंग कार्यालय में बुधवार को उपभोक्ता और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान आक्रोशित उपभोक्ता ने अवर अभियंता अमरेश सिंह और एक अन्य कर्मचारी को जमकर पीट दिया। घटना से अफरा-तफरी मच गई। अवर अभियंता की तहरीर पर उपभोक्ता के खिलाफ कृष्णानगर कोतवाली में हमला, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह के मुताबिक अवर अभियंता अमरेश सिंह अमौसी जोन विद्युत बिलिंग कार्यालय में तैनात हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि वह अपने सहकर्मी शशि कुमार (अवर अभियंता बिलिंग) और राम बहादुर राम के साथ कार्यालय में मौजूद थे। इसी बीच मलिहाबाद निवासी अयूब अहमद कार्यालय पहुंचा। बिल कम करने को लेकर विवाद करने लगा। विरोध पर गाली-गलौज शुरू कर दी। कर्...