लखनऊ, मार्च 28 -- अमौसी स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के पेट्रोलियम डिपो से गुरुवार को पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति सामान्य दिनों के मुकाबले तीन गुना की गई। इसके बावजूद राजधानी से लेकर गोण्डा जनपद के डिपो से जुड़े आसपास जिलों के पंप संचालक डेरा डाले हैं। हालांकि, यहां स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसी) की आपूर्ति में कोई बदलाव नहीं देखा गया। उधर, गोण्डा आईओसी का ऑयल डिपो बंद होने से अमौसी डिपो पर दबाव बढ़ गया है। सूत्रों के अनुसार गोण्डा पेट्रोलियम डिपो बंद होने के कारण अमौसी डिपो पर अचानक दबाव बढ़ गया है। इसका असर यह रहा कि यहां से एक ही दिन में रिकॉर्ड स्तर पर टैंकरों के जरिए आपूर्ति की गई। जहां सामान्य दिनों में करीब 150 टैंकरों से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई होती थी, वहीं, गुरुवार को लगभग 500 टैंकर भरकर विभिन्न जिलों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.