गोड्डा, मार्च 23 -- मेहरमा, एक संवाददाता। नवरात्र को ले प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न अनुष्ठान, आरती, भजन आदि से यहां का माहौल भक्तिमय हो गया है। प्रखंड के अमौर गांव में चैती दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को मंदिर परिसर से 501 महिलाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जो मंदिर परिसर से निकलकर विभिन्न टोला-मुहल्ला का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश को स्थापित किया गया। इस दौरान भगवा तथा पीत वस्त्र धारण कर महिलाएं मैया के जयकारे लगा रही थीं। उन्होंने सर पर लाल चुनरी भी बांध रखा था। इस कार्यक्रम में ललन झा, पंडित की भूमिका में जबकि यजमान के रूप में सुमित सिन्हा पत्नी रुचि सिन्हा के साथ शामिल थे। इस अवसर पर यहां भव्य मेले का आयोजन किया गया है। जबकि रात्रि में भागवत कथा का आयोजन किया गया है।वहीं स्थानीय मां...