पूर्णिया, मई 25 -- अमौर, एक संवाददाता। अमौर के नये थानाध्यक्ष सजंय कुमार ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। नव पदस्थापित थानाध्यक्ष बरहरा कोठी से स्थानांतरित होकर अमौर आये हैं। वहीं अमौर के थानाध्यक्ष रहे अवधेश कुमार का स्थानांतरण बरहरा कोठी किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद अमौर के नए थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रथम प्राथमिकता में जनता की जन सुनवाई है। शराब तस्करी के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश का शत प्रतिशत अनुपालन होगा। जेल से आने वाले अपराधियों पर पैनी नजर रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...