पूर्णिया, अप्रैल 29 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी अनुमंडल मुख्यालय के बस स्टैंड के समीप अमौर अंचल कार्यालय के नाजीर सूरज नारायण उरांव की मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शयों ने बताया कि अमौर में बस में सवार होकर पूर्णिया के लिए निकले थे। बस स्टैंड के समीप बस से उतरकर पेशाब करने जा रहे थे। अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े और देखते ही देखते उनकी मृत्यु हो गई। वे पूर्णिया के हाउसिंग कॉलोनी में रहते थे। इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारी को दी गई। थानाध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया एवं पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.