पूर्णिया, फरवरी 26 -- अमौर, एक संवाददाता। बिहार वित्तरहित शिक्षक-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर अमौर किसान इंटर कॉलेज के शिक्षक सहित कर्मियों ने एक दिवसीय उपवास रखा। कॉलेज परिसर में उपवास पर बैठे पूर्व प्राचार्य शफीक आलम रब्बानी, अजय विश्वास, जमील अख्तर,रिंकु कुमार, शमीम अबक़री ,प्रधान लिपिक जियाउर्रहमान आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि वेतन, पेंशन एवं बकाये अनुदान के भुगतान के मुख्य मांग को लेकर पूरे बिहार के शिक्षक कर्मचारी एकदिवसीय उपवास करते हुए सत्याग्रह कर अपने आक्रोश का इजहार किया। उन्होंने बताया कि उनकी वर्षो से लंबित मांगों में अनुदानित शिक्षकों-कर्मचारियों को अनुदान के बदले वेतन देने, सेवानिवृत्त शिक्षक कर्मचारियों को पेंशन देने, सात वर्षों के बकाये अनुदान का भुगतान माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता बहाल रखने आदि शामिल है...