सासाराम, मई 27 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। काराकाट प्रखंड के अमौना प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि सात समिति सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। मतदान की तिथि तीन जून को निर्धारित है। नाम वापसी की अंतिम तिथि मंगलवार को थी, लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया। बताया गया कि सभी उम्मीदवारों के नाम सही पाए गए हैं। जिसके कारण बुधवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...