विशाखापत्तनम, दिसम्बर 24 -- भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने टीम में हर तरह की भूमिका निभाने के लिए तैयार रहने पर जोर देते हुए कहा कि मुख्य कोच अमोल मजूमदार प्रत्येक खिलाड़ी से गेंदबाजी करने के लिए तैयार रहने को कहते हैं। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि सभी बल्लेबाज नियमित रूप से नेट पर गेंदबाजी करते हैं। शेफाली ने 34 गेंदों में 69 रन बनाकर मंगलवार को विशाखापत्तनम में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत से भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। शेफाली ने मैच के बाद संवाददाताओं से गेंदबाजी के विकल्पों पर चर्चा करते हुए कहा, 'मैं अपने बारे में बात करूंगी। मुझे गेंदबाजी करना बहुत पसंद है। मुझे लगता है कि जब हम फील्डिंग करते-करते ऊ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.