मधुबनी, जनवरी 23 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। मधुबनी लौकहा मेनरोड पर अमोला ढलान के पास शुक्रवार को बाइक फिसलने से तीन युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों की पहचान भूपट्टी गांव के नीतीश सहनी, हरेराम सहनी और खुश मोहम्मद के रूप में हुई है। एक बाइक पर नीतीश व हरे राम और दूसरी पर खुश मोहम्मद थे। जो परीक्षा के सेंटर को देखने राजनगर जा रहे थे। ढलान पर नियंत्रण खोने से हादसा हुआ। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद सभी को मधुबनी रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...