अमोनिया रिसाव से हड़कंप, गांव खाली कराया
फतेहपुर, मार्च 14 -- धाता। थाना क्षेत्र के देवरार गांव स्थित अभय कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार देर रात अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस तेजी से फैलते हुए गांव तक पहुंच गई। गैस रिसाव की सूचना पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दमकल और पुलिस को सूचना दी गई। खागा और कौशांबी से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे तक दमकल ने कड़ी मशक्कत कर गैस के रिसाव को रोका। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। कोल्ड स्टोर के मशीन रुम में लगे एक पाइप में तकनीकी खराबी के कारण अचानक गैस लीक होने लगी। वाल्व के पास से गैस लीकेज हुई। जिससे आसपास के क्षेत्र में तेज गंध फैल गई। गैस की गंध महसूस होने पर कोल्ड स्टोरेज के ऑपरेटर को सबसे पहले घटना की जानकारी हुई। उसने तत्काल कोल्ड स्टोरेज मैनेजर सौरभ को सूचित किया। सूचना पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा, धाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.