अमोनिया गैस महंगी होने से आलू उत्पादक किसानों को लगेगा झटका
कोडरमा, मार्च 18 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। अमोनिया गैस के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब आलू उत्पादक किसानों पर पड़ता दिख रहा है। पहले से ही आलू के कम दाम और घटे उत्पादन से जूझ रहे किसानों के लिए यह स्थिति और मुश्किलें बढ़ाने वाली साबित हो रही है। चंदवारा स्थित कृष्ण सूर्य कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड में चंदवारा, तिलैया, कोडरमा सहित आसपास के क्षेत्रों के किसान अपने आलू को सुरक्षित रखने के लिए भंडारण करते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति क्विंटल एक निर्धारित शुल्क देना पड़ता है। लेकिन अमोनिया गैस महंगी होने के कारण कोल्ड स्टोरेज संचालन की लागत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर किसानों पर पड़ने की संभावना है।कोल्ड स्टोरेज के संचालक कृष्णा मोदी ने बताया कि उनके भंडारण केंद्र की क्षमता लगभग 12 हजार क्विंटल आलू रखने की है, जो करीब 2300 से 2400 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.