संभल, मई 16 -- तहसील क्षेत्र के मुरादाबाद रोड स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार की देर रात 10 बजे करीब अमोनिया गैस का रिसाब हुआ था। सूचना पर पहुंची बनियाठेर पुलिस और कोतवाली पुलिस साथ ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इन्होंने जांच की तो रिसाब का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जांच को पहुंची टीम ने शहर की गुमथल रोड, अशोक नगर, प्रगति विहार, पुराने वाईपास रोड एवं अलग-अलग फैक्ट्रियों में जांच की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। गैस रिसाब की सूचना यहां के स्थानीय निवासियों ने दी। उन्होंने बताया की लोगों को आधे घंटे से ज्यादा सांस और आंखों में जलन जैसी समस्या हो रही थी, यह सुन पुलिस एवं दमकल विभाग में हंडकंप मच गया। सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। वहीं बताया गया की गैस का रिसाब अपने ही बंद हो गया है।

हिंदी हिन्द...