कन्नौज, मार्च 26 -- कन्नौज। जिले में अमोनिया गैस की कमी की आशंका और कीमतों में अचानक उछाल ने कोल्ड स्टोरेज संचालन और आलू भंडारण व्यवस्था पर असर डालना शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न कोल्ड स्टोरेज में इस समय लाखों क्विंटल आलू सुरक्षित रखा गया है, लेकिन गैस की किल्लत से संचालकों की चिंता बढ़ गई है। कोल्ड स्टोरेज संचालकों के अनुसार बीते एक सप्ताह में अमोनिया गैस के दाम 60-70 रुपये प्रति किलो से बढ़कर करीब 140 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इससे संचालन लागत लगभग दोगुनी हो गई है। गैस की आपूर्ति मुख्य रूप से कानपुर से होती है, लेकिन इन दिनों आपूर्ति बाधित है। कुछ स्थानों पर जमाखोरी की भी आशंका जताई जा रही है, जिससे कीमतों में और तेजी आई है।विशेषज्ञों का कहना है कि अमोनिया गैस कोल्ड स्टोरेज में तापमान नियंत्रित रखने के लिए बेहद जरूरी है। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.