चम्पावत, फरवरी 10 -- चम्पावत के अमोड़ी में दो दिनी शिव महोत्सव 15 फरवरी से होगा। शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली जाएगी। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव को लेकर ग्रामीणों ने बैठक में विचार विमर्श किया। अमोड़ी के खेतखोला में मंगलवार को महोत्सव समिति की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से दो दिनी शिव महोत्सव मनाने का निर्णय लिया। साथ ही बिजली व्यवस्था, मेला संचालन, प्रचार प्रसार सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। बताया कि 15 फरवरी को कलश यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। स्थानीय और लोक सांस्कृतिक दलों की ओर से रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 16 फरवरी को भंडारे के साथ शिव महोत्सव का समापन किया जाएगा। बैठक में प्रधान प्रतिनिधि बालकृष्ण भट्ट, पूर्व प्रधान लालमणि भट्ट, बलदेव भट्ट, पान देव भट्ट, कृष्णानंद भट्...