अमोड़ी में खड़ी जेसीबी आग से खाक हुई
चम्पावत, जुलाई 17 -- योगेश, चम्पावत। चम्पावत-टनकपुर एनएच में अमोड़ी में खड़ी एक जेसीबी मशीन आग की चपेट में आने से खाक हो गई। फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में अमोड़ी में खड़ी जेसीबी मशीन में गुरुवार रात आग लग गई। सूचना पर चम्पावत से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक मशीन पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी। कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि आग से जेसीबी खाक हो गई। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अमोड़ी निवासी अमर सिंह नेगी की जेसीबी बीते दो सप्ताह से यहां खड़ी थी। मशीन जलने से 35 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.