चम्पावत, जून 29 -- योगेश, चम्पावत। अमोड़ी डिग्री कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर राष्ट्रीय ऑनलाइन सेमिनार हुआ। वक्ताओं ने निर्धारित थीम प्रशासनिक आँकड़ों की क्षमता को उजागर करना विषय पर व्याख्यान दिया। सेमिनार में प्रो.सर्वजीत सिंह, डॉ.अमिता मैरवाह, डॉ.पुष्पा रमेश, डॉ.मनींद्र नाथ मुखर्जी, डॉ.अमित कुमार शर्मा, डॉ.विवेक कुमार सक्सेना, डॉ.शशि प्रकाश सिंह ने व्याख्यान दिया। डॉ.दिनेश गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम में यहां योगाचार्य हरीश ओझा, प्रो. सीमा वाई अग्रवाल, अभिजात साहू, डॉ. गुरेन्द्र सिंह, किरण शर्मा, डॉ. श्वेता खंडूरी ने भी विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...