चम्पावत, अप्रैल 8 -- अमोड़ी डिग्री कॉलेज में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉ.अंजिता दीक्षित ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वरोजगार और उद्यमिता से जुड़ने की अपील की। नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता ने बूट कैंप, उद्यमिता विकास कार्यक्रम और मेगा स्टार्टअप समिट की जानकारी दी। अहमदाबाद से आए प्रोजेक्ट ऑफिसर जयेंद्र विक्रम शर्मा ने उद्यमिता की अवधारणा, नवाचार, स्टार्टअप इकोसिस्टम के बारे में बताया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में किरन नेगी, डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. अतुल मिश्र, संजय गंगवार, हरीश जोशी, हरीश ओझा, दशरथ बोहरा, दिनेश रावत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...