नई दिल्ली, जनवरी 31 -- अरबपति गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) से दीवानी धोखाधड़ी के मुकदमे में कानूनी नोटिस लेने को तैयार हो गए हैं। अडानी को 90 दिनों के भीतर मामले को खारिज करने का अनुरोध करने या अपना बचाव पेश करने का मौका मिलेगा। एक अदालती दस्तावेज से यह जानकारी मिली।क्या है दस्तावेज में? न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में एक संघीय अदालत में दायर दस्तावेज के अनुसार SEC, गौतम और सागर अडानी के अमेरिका स्थित वकीलों ने कहा कि वकील नियामक के कानूनी कागजात स्वीकार करने के लिए सहमत हो गए हैं। इससे न्यायाधीश को अब इस पर फैसला देने की आवश्यकता नहीं होगी कि प्रतिवादियों को नोटिस कैसे तामिल कराया जाए। यह संयुक्त आवेदन (या समझौता) संबंधित अदालत के समक्ष मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया गया है। यह अमेरिकी कानूनी कार्यवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.