नई दिल्ली, मार्च 16 -- अमेरिका और इजरायल से जंग लड़ रहे ईरान ने किसी भी तरह की बातचीत की संभावना से इनकार किए जाने के बाद सोमवार तड़के एक बार फिर खाड़ी देशों को अपना निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक एक ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट के पास भीषण आग लग गई है, जिससे अफरा तफरी मच गई। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। दुबई मीडिया ऑफिस ने बताया है कि आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया गया, "अधिकारी फिलहाल दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आस-पास ड्रोन से जुड़ी एक घटना के कारण लगी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।" इसमें आगे कहा गया, "सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।" यह हमला ईरान की तरफ से उस चेतावनी के बाद हुआ है जिसमें कहा गया था कि इन ठिकानों पर अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.