तेहरान, मार्च 29 -- अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच महीनेभर से मिडिल ईस्ट में जंग छिड़ी हुई है। दोनों देशों ने मिलकर ईरान पर कई हमले किए हैं, जिसपर तेहरान ने जवाबी कार्रवाई करके पलटवार किया है। अब अमेरिका ईरान में जमीनी सैनिकों को उतारने की तैयारी कर रहा है। उसने मिडिल ईस्ट में हजारों अमेरिकी सैनिकों को भेज भी दिया है। अटकलें लग रही हैं कि अमेरिकी सैनिक ईरान के लिए सबसे महत्वपूर्ण खर्ग द्वीप पर कब्जा जमाने के लिए जाएंगे। इस बीच, ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकिर कालिबफ ने रविवार को चेतावनी देते हुए कहा हैकि अगर ईरान की सेनाएं जमीन पर अमेरिकी सैनिकों के आने का इंतजार कर रही हैं, ताकि उन्हें जलाकर राख कर सकें और उनके क्षेत्रीय सहयोगियों को हमेशा के लिए सजा दे सकें। उन्होंने कहा कि हमारी गोलाबारी जारी है। हमारी मिसाइलें अपनी जगह पर तैनात है...