नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- अमेरिका सेना में इस वक्त बवाल मचा हुआ है। ईरान युद्ध को लेकर बढ़ते खर्चे, सैनिकों के बीच भुखमरी के हालात जैसी खबरों और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर बढ़ते दबाव के बीच अब एक टॉप अमेरिकी जनरल पर गाज गिरी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीट हेगसेथ ने खुफिया जानकारियों को लीक करने के आरोप में शीर्ष जनरल को पद से बर्खास्त कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ईरान पर नए हमले करने के संकेत दे रहा है। कहा जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप महज US मिडटर्म की वजह से रुके हुए हैं। यानी 3 नवंबर के बाद ईरान पर एक बार फिर हमला हो सकता है। इस बीच अब खुफिया जानकारी के लीक होने की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले पीट हेगसेथ ने बड़ा एक्शन लेते हुए ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ में रणनीति, योजना और नीति के निदेशक के रूप म...