नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- अमेरिकी सैन्य बलों ने सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे) ईरान के सभी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों पर नाकाबंदी लागू कर दी है। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर उठाया गया है, जिसके बाद हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर सख्त निगरानी बढ़ा दी गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने स्पष्ट किया कि नाकाबंदी ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर समान रूप से लागू होगी, हालांकि गैर-ईरानी बंदरगाहों के बीच आवागमन वाले जहाजों को हॉर्मुज से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि यह नाकाबंदी अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता विफल होने के बाद शुरू हुई है। शनिवार-रविवार को पाकिस्तान में हुई लंबी बातचीत बेनतीजा रही, जिसके बाद ट्रंप प्रशासन ने ईरान पर द...