नई दिल्ली, मार्च 19 -- दुनियाभर के कई अरबपतियों की संपत्ति में बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप से लेकर 20 तक के अरबपतियों में केवल मुकेश अंबानी और Amancio Ortega के नेटवर्थ में ही बढ़त दिखी। अमेरिकी शेयर मार्केट में बुधवार को भूचाल आया। इससे डॉऊ जोंस 768 अंक टूट गया। एसएंडपी में 1.36 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट 1.46 प्रतिशत लुढ़क गया। फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किए जाने के फैसले के बाद यह भूचाल आया।एलन मस्क टॉप लूजर बुधवार को दौलत गंवाने वाले टॉप-10 अरबपतियों की बात करें एलन मस्क की संपत्ति में कुल 4.66 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क का नेटवर्थ 659 अरब डॉलर रह गया है। वहीं दूसरे सबसे रईस को लैरी पेज को 2.37 अरब डॉलर की चोट पहुंची है। इनका ...