नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- नई दिल्ली। अमेरिका के भारतीय निर्यात पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने से अक्टूबर में कपड़ा निर्यात 12.91 प्रतिशत घट गया। आने वाले महीनों में निर्यात में यह गिरावट और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में उद्योग निकाय राहत उपायों की मांग कर रहे हैं। भारत के कपड़ा और परिधान उद्योग के लिए अमेरिका सबसे बड़ा निर्यात बाजार है। वर्ष 2024-25 में कपड़ा और परिधान क्षेत्र का कुल आकार 179 अरब डॉलर होने का अनुमान है, जिसमें 142 अरब डॉलर का घरेलू बाजार और 37 अरब डॉलर का निर्यात शामिल है। उद्योग निकायों ने कपड़ा निर्यात पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए सरकार से विभिन्न राहत उपायों की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.