नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- -सोशल मीडिया पर अब तक 14 लाख से अधिक बार देखा जा चुका नई दिल्ली। अमेरिका के टेक्सास में रहने वाले निक डियरमैन का हनुमान चालीसा पाठ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। निक खुद को भगवान हनुमान का भक्त बताते हैं। उन्होंने बेहद तेज गति से हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया।वीडियो में निक कहते हैं कि सुबह देर से उठने के कारण उन्हें इस बार हनुमान चालीसा का 'स्पीड वर्जन' पढ़ना होगा। इसके बाद वह तेज गति से पूरे पाठ का उच्चारण करते नजर आते हैं। वीडियो को अब तक 14 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस पर दो लाख से ज्यादा कमेंट भी आए हैं। बड़ी संख्या में भारतीय यूजर्स ने उनके उच्चारण और भक्ति की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने हनुमान चालीसा को निक से बेहतर तरीके से पढ़ते हुए सुना। दू...