नई दिल्ली, जून 18 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगे। समझा जाता है कि इस दौरान व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है। फ्रांस में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बैठक के बाद यह ऐलान किया गया है। गुरुवार को जारी प्रेस बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक के दैरान दोनों नेताओं ने अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में हुई वार्ता में महत्वपूर्ण प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। दोनों ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द एक संतुलित, पारस्परिक रूप से लाभकारी और व्यावसायिक रूप से सार्थक समझौते की दिशा में काम करें। यह भी पढ़ें- मोदी-ट्रंप मुलाकात से...