पीलीभीत, फरवरी 28 -- पूरनपुर। अमेरिका से व्यापारिक समझौते के विरोध में भाकियू चढूनी संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसील में विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए असम हाईवे के सिरसा चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुतला जलने से रोकने को लेकर पुलिस की कार्यकर्ताओं से छीना झपटी हुई। पुलिस ने पुतला फूंकने नहीं दिया। इस दौरान एसडीएम सीओ सहित कई थानों की फोर्स मौजूद रही। इसको लेकर चौराहे पर घंटों हंगामा होता रहा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कई व्यापारिक समझौते किए हैं। इन व्यापारिक समझौतों को लेकर भाकियू चढूनी संगठन नाराज है। गुरुवार रात संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह कौरी ने वीडियो वायरल कर संगठन के कार्यकर्ताओं से इसको लेकर विरोध प्रदर्शन करने को कहा।...