नई दिल्ली, जून 12 -- वॉशिंगटन। अमेरिका की भुगतान सुविधा 'जेल' भारत में अपनी सेवाओं का विस्तार के साथ ही विदेशी बाजार में प्रवेश करेगी। भारत में सेवाओं के इस वर्ष के अंत से पहले शुरू होने की उम्मीद है। 'जेल' भुगतान सेवा भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के समान है। अमेरिकी उपभोक्ताओं एवं छोटे व्यवसायों ने 'जेल' के माध्यम से 2025 में 1.2 लाख करोड़ डॉलर से अधिक का लेनदेन किया। यूपीआई वेबसाइट के अनुसार, मंच पर 720 बैंक सक्रिय हैं और मई में 23 अरब से अधिक लेनदेन के जरिये 29.9 लाख करोड़ रुपये (313 अरब डॉलर) से अधिक का हस्तांतरण हुआ। यह भी पढ़ें- अमेरिकी भुगतान सुविधा 'जेल' की भारत में सेवा शुरू यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल के बीच यूपीआई आधारित लेन-देन सेवा शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...