नई दिल्ली, जनवरी 30 -- अमेरिकी रणनीतियों से वैश्विक पहेलियां उलझती जा रही हैं, जिससे हम समाधान के बजाय समस्याओं की ओर बढ़ रहे हैं। अमेरिका केवल अपने अनुरूप परिवर्तन करने में लगा है और इस मोर्चे पर वह किसी भी देश की किसी भी सलाह पर कान नहीं दे रहा है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने उचित ही कहा है कि वैश्विक समस्याओं का समाधान किसी एक शक्ति के दखल से नहीं होगा। गुटेरस ने अपने कार्यकाल के दसवें और अंतिम वर्ष की शुरुआत के अवसर पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अमेरिकी रवैये पर निराशा का इजहार किया है। निराशा और गुस्सा जायज भी है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार भी संयुक्त राष्ट्र का नाम नहीं ले रहे हैं। ट्रंप ने उन तमाम अमेरिकी राष्ट्रपतियों के प्रयासों पर पानी फेर दिया है, जो संयुक्त राष्ट्र का आदर करते थे। बदलती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.