वैशाली कपिला, नवम्बर 15 -- वॉशिंगटन की सियासत में इन दिनों एक अलग चर्चा है। नेताओं के पीछे खड़ी वे महिलाएं जिनकी जड़ें हिंदुस्तान में हैं। कोई डॉक्टर है और कोई वकील। कोई कारोबार की दुनिया से आई है। कुछ चुनावी मंच पर पति के साथ दिखीं। कुछ ने कैमरे से दूरी ही रखी। आइए एक नजर डालते हैं भारतीय मूल की उन महिलाओं पर जिनका अमेरिका की सियासी गलियों से नाता है और साथ ही जानते हैं कि वह असल जिंदगी में क्या करती हैं।उषा वेंस उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस जनवरी 2025 में अमेरिका की पहली भारतवंशी सेकंड लेडी बनीं। उनके माता-पिता आंध्र प्रदेश से अमेरिका गए थे। उषा की परवरिश कैलिफोर्निया में हुई। वे येल लॉ स्कूल से पढ़ी हैं और कैम्ब्रिज से मास्टर्स की डिग्री ली है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स और जज ब्रेट कैवनॉ के साथ क्लर्...