फरीदाबाद, फरवरी 6 -- सूरजकुंड मेला : फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में राजस्थान के जयपुर से आए शिल्पकार और उद्यमी मोहम्मद अरशद अपने उत्पादों के लिए नए बाजार की तलाश में हैं। अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद उनके कारोबार पर गहरा असर पड़ा है। अतिरिक्त शुल्क लगने के कारण अरशद ने करीब एक वर्ष से अमेरिका को होने वाला निर्यात बंद कर दिया है और अब घरेलू मेलों के जरिए अपनी राजस्थानी रजाइयों को खपा रहे हैं। अरशद बताते हैं कि टैरिफ लागू होने से पहले उनकी हस्तनिर्मित राजस्थानी रजाइयों की अमेरिका में अच्छी मांग थी। वे प्रतिवर्ष 15 से 20 कंटेनर कंबल और रजाइयां अमेरिका भेजते थे। लेकिन शुल्क बढ़ने के बाद वहां इनके दाम दोगुने से भी ज्यादा हो गए, जिससे खरीदारों की संख्या तेजी से घटी और व्यापार टिकाऊ नहीं रह पाया। बढ़ी हुई ल...