नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- दिल्ली पुलिस ने फर्जी 'एप्पल/आईओएस' तकनीकी-सहायता कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी नागरिकों के साथ कथित तौर पर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में कहा कि पुलिस ने कॉल सेंटर के मालिक और साझेदार समेत सात लोगों को नारायणा औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्रवाई बयान में कहा गया कि आरोपी नारायणा औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित एक परिसर से 'वेप्ट्रा' नाम से संचालन कर रहे थे।

विशिष्ट जानकारी पर छापेमारी यह कार्रवाई 25 सितंबर को मिली विशिष्ट जानकारी के बाद की गई, जिसके बाद एक टीम ने परिसर पर छापेमारी की।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कॉल सेंटर मालिक अरुण (29), उसके साझेदार सलीम (2...