अमेरिकी तनाव के बीच न्यूयॉर्क जाएंगे ईरानी राष्ट्रपति
नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन मंगलवार को न्यूयॉर्क जाएंगे। वह संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र में हिस्सा लेंगे। ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध और तनाव के बीच पेजेशकियन संयुक्त राष्ट्र में ईरान का प्रतिनिधित्व करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान पेजेशकियन 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे और दुनिया में हो रहे घटनाक्रमों पर ईरान का पक्ष रखेंगे। खासतौर पर वह ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए युद्ध और हमलों के मुद्दे पर ईरान की स्थिति बताएंगे। पेजेशकियन संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान कई देशों के नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात और बातचीत कर सकते हैं। ये बैठकें महासभा के कार्यक्रम से अलग होने की संभावना है। न्यूयॉर्क में पेजेशकियन के कार्यक्रम में अमेरिका में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.