नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने अवैध अफीम की खेती रोकने के प्रयासों के लिए तारीफ की है। यह तारीफ ऐसे समय में किया गया है, जब अमेरिका ने भारत को फिर उन देशों की सूची में रखा, जिन्हें प्रमुख अवैध नशीले पदार्थों के उत्पादन या तस्करी वाले देश माना जाता है। आधिकारिक बयान में ट्रंप ने कहा कि भारत सरकार अवैध अफीम पर लगाम लगाने और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने का काम कर रही है। उन्होंने अमेरिका-भारत ड्रग पॉलिसी फ्रेमवर्क के जरिए आगे भी सहयोग जारी रखने की उम्मीद जताई। अमेरिका की ओर से जारी आधिकारिक बयान में ट्रंप ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार के उन प्रयासों का स्वागत करता हूं, जिनसे अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाई जा रही है और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत क...