अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे चढ़ा
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- मुंबई। वैश्विक स्तर पर जोखिम धारणा में सुधार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संभावित हस्तक्षेप के बीच शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की बढ़त के साथ 95.80 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि स्थानीय आयातकों की ओर से डॉलर की मांग, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख ने रुपये की बढ़त को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.92 पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया फिसलकर 95.94 के निचले स्तर तक आ गया, लेकिन बाद में इसने वापसी की और पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 95.80 (अस्थायी) पर बंद हुआ। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे टूटकर 95.99 पर बंद हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.