अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे चढ़ा
नई दिल्ली, जुलाई 31 -- मुंबई। अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 15 पैसे बढ़कर 95.35 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी प्रवाह और रिजर्व बैंक के समर्थन से रुपये में मजबूती आई। हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर के मजबूत होने से रुपये की तेजी पर लगाम लगा, जबकि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने बाजार को चिंता में डाल दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.40 पर खुला और कारोबार के दौरान 95.25-95.46 के दायरे में रहा। अंत में यह पिछले बंद भाव से 15 पैसे बढ़कर 95.35 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.