अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे बढ़ा
नई दिल्ली, अगस्त 28 -- मुंबई। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और भारतीय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप के कारण अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को छह पैसे की बढ़त के साथ 95.39 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि डॉलर के थोड़ा मजबूत होने और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से घरेलू मुद्रा पर दबाव बना रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 95.54 पर खुला और कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.31 से 95.57 के दायरे में कारोबार करता रहा। अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 95.39 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.