मोतिहारी, मार्च 9 -- सुगौली। जब महाभारत हुआ था तो कुरु वंश में सिर्फ गांधारी बची थी। गलत विदेश नीति की वजह से आज यही हाल आज भाजपा का है। अनाज के मामले में आत्मनिर्भर बने देश के प्रधानमंत्री ने ट्रंप से खेती बारी का ही समझौता कर लिया है। उक्त बातें सोमवार को प्रखंड के भटहा में माकपा द्वारा आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामाश्रय सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि इस ट्रेड डील से प्रधानमंत्री ने देश के किसान और उनके खेत खलिहान सहित उसकी उपज को बंधक रख दिया है। जब अमेरिका से सेव आने लगेगा तब कश्मीर, पंजाब के सेव को कौन पूछेगा। उन्होंने कहा कि हर बुरे वक्त में देश का किसान ही तरक्की के लिए खड़ा हुआ है। ऐसे में जब अमेरिका का अनाज अपने देश में आयेगा तब हमारे खेतों का अनाज कौन पूछेगा। आज विश्व युद्ध की स्थिति बनी है। जिसका यूरोप के देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.