नई दिल्ली, मार्च 14 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में युवा कांग्रेस सोमवार को संसद का घेराव करेगी। दिल्ली अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इस समझौते से देश के किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि डील के तहत देश का डेटा अमेरिका को दिया जाएगा। लाकड़ा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध जताना अधिकार है। उन्होंने ट्रेड डील की जल्दबाजी पर भी सवाल उठाए। 16 मार्च को होने वाले विरोध प्रदर्शन में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव कृष्णा हरि और दिल्ली प्रभारी हैवरान कंसाना भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.