नई दिल्ली, फरवरी 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सोलर उत्पादों पर 126 प्रतिशत नया टैरिफ लगाने का फैसला लिया है, जिसे भारतीय सोलर पैनल उद्योग के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पहले से ही अधिक उत्पादन और कीमतों के दबाव से जूझ रहे सोलर पैनेल उद्योग पर अमेरिका टैरिफका सीधा असर पड़ने की संभावना है। अमेरिकी प्रशासन ने हाल ही में शुल्क (प्रारंभिक ड्यूटी) लागू करने की घोषणा की। बताया जा रहा है कि यह फैसला अमेरिकी सोलर कंपनियों की शिकायतों के बाद लिया गया, जिसमें उनका आरोप था कि चीन से जुड़ी कंपनियां दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में सब्सिडी वाले सोलर उत्पाद अमेरिकी बाजार में भेज रही हैं, जिसमें भारत भी शामिल है। बीते कुछ वर्षों में भारतीय सोलर कंपनियों ने तेजी से उत्पादन क्षमता बढ़ाई है और उनका बड़ा हिस्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.