नई दिल्ली, जुलाई 28 -- राजीव दासगुप्ता,प्रोफेसर (कम्यूनिटी हेल्थ), जेएनयू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त, 2028 से लागू होने वाली अपनी 'फार्मास्यूटिकल्स टैरिफ योजना' का एलान किया है। इसके तहत अमेरिका आयातित जेनेरिक दवाओं पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएगा, जिसे अगस्त 2029 से 200 फीसदी कर दिया जाएगा। बेशक, यह कोई तात्कालिक संकट नहीं है, लेकिन इन नियमों से बचने के लिए दवा कंपनियों को जेनेरिक दवाओं की अपनी उत्पादन इकाइयां अमेरिका में लगानी होंगी। भारतीय दवा उद्योग पर इसका तुरंत असर नहीं पड़ने वाला है, पर इस योजना की घोषणा के बाद जेनेरिक दवा निर्यात करने वाली बड़ी कंपनियों के शेयर दो-तीन फीसदी गिर गए हैं। जेनेरिक दवाएं आखिर हैं क्या और इनकी जरूरत क्यों है? असल में, हर दवा का एक जेनेरिक नाम होता है, जैसे- पैरासिटामोल, रैनिटिडिन या एमोक्सिसि...