भदोही, फरवरी 17 -- भदोही, संवाददाता। शहर के मर्यादपट्टी स्थित एकमा सभागार में 17 फरवरी यानि आज मंगलवार को दिन में तीन बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एकमा के मानद सचिव पियूष बरनवाल ने बताया कि अमेरिका द्वारा भारतीय कालीन निर्यात पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया गया था। जिसके कारण कारोबारियों एवं बुनकरों, मजदूरों को काफी नुकसान हो रहा था। भाजपा सांसद डा. विनोद कुमार बिंद की पहल पर केंद्र सरकार एवं वस्त्र मंत्रालय के अफसरों ने पहल किया। जिसके बाद अब टैरिफ 18 फीसदी कर दिया गया है। ऐसे में मंगलवार को आभार एवं स्वागत कार्यक्रम तीन बजे से किया जाएगा। जिसमें सांसद डा. विनोद कुमार बिंद मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कालीन निर्यातकों से समय पर कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.