नई दिल्ली, जनवरी 25 -- अमेरिकी रॉक क्लाइंबर एलेक्स होनोल्ड ने रविवार को बिना किसी रस्सी या सुरक्षा उपकरण के ताइवान की प्रसिद्ध 508 मीटर (1,667 फुट) ऊंची इमारत ताइपे 101 पर फ्री-सोलो चढ़ाई पूरी की। सुबह जब उन्होंने चढ़ाई शुरू की, तो वहां जमा बड़ी भीड़ ने उत्साह से तालियां बजाईं। उन्होंने सिर्फ हाथों और धातु की बीमों का सहारा लेकर चढ़ाई की। चढ़ाई के दौरान एक जगह रुककर जब वह पीछे मुड़कर दर्शकों की ओर देखने लगे, तो लोगों ने जोर-शोर से नारे लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। उनकी लाल रंग की छोटी बाजू वाली शर्ट दूर से सबसे अलग नजर आ रही थी। ताइवान की राजधानी में स्थित इस प्रतिष्ठित इमारत की चढ़ाई का लाइव प्रसारण नेटफ्लिक्स पर 10 सेकंड की देरी के साथ दिखाया जा रहा था। दरअसल, एलेक्स को शनिवार को चढ़ना था, लेकिन बारिश के कारण इसे 24 घंटे के लिए टाल दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.